14.1 C
Delhi
Sunday, February 23, 2025

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला! अर्थव्यवस्था की हालत पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, 21 जनवरी 2025, मंगलवार। राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था का पहिया घूमने के बावजूद आम लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने दावा किया कि जीएसटी और आयकर की मार ने गरीब और मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है, जबकि कॉर्पोरेट घरानों का कर्जा माफ किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “मोदी जी के विकसित भारत की सच्चाई : मेहनत आपकी, मुनाफा किसका? आप सभी के खून पसीने से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है, लेकिन क्या आपको इसमें उचित हिस्सा मिल रहा है? जरा सोचिए।”
उन्होंने आगे कहा कि विनिर्माण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी 60 साल के सबसे निचले स्तर तक चली गई है, जिससे लोगों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कृषि क्षेत्र में गलत नीतियों ने किसान और खेत मजदूर की स्थिति बदहाल कर दी है, और पिछले पांच वर्षों में श्रमिकों की वास्तविक आमदनी या तो स्थिर है या कम हुई है।
राहुल गांधी ने कहा कि आसमान छूती महंगाई के कारण अब न सिर्फ गरीब बल्कि वेतनभोगी वर्ग भी अपनी जरूरतों के लिए कर्ज लेने को मजबूर है। उन्होंने आगे कहा, “वास्तविक विकास वह है जहां सबकी उन्नति हो – व्यवसाय के लिए निष्पक्ष माहौल मिले, उचित कर व्यवस्था हो और श्रमिकों की आमदनी बढ़े। इससे ही देश समृद्ध और मजबूत बनेगा।”

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »