N/A
Total Visitor
33.1 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर मजदूरों के साथ बड़ा हादसा: स्लैब कास्टिंग के दौरान 24 मजदूर घायल, जांच कमेटी गठित

कन्नौज, 12 जनवरी 2025, रविवार। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ, जहां स्लैब कास्टिंग के दौरान 24 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 8 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 16 मजदूरों को सामान्य चोटों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रेलवे ने सिविल प्रशासन और एनडीआरएफ के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य पूरा कर लिया है। इज्जत नगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व किया गया।
घायल मजदूरों को रेलवे द्वारा एक्स-ग्रेशिया राशि दी गई है। सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये का भुगतान रेलवे द्वारा किया गया है।
इस घटना की जांच के लिए चार वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है, जो घटना के कारणों की गहन जांच करेगी। रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में रेलवे डॉक्टरों की टीम स्थानीय चिकित्सालय के डॉक्टरों के साथ घायलों के उपचार में जुटी है। घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »