नई दिल्ली, 7 जनवरी 2025, मंगलवार। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह हताश है और हर दिन जन चर्चा को जनहित मुद्दों से भटकाने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना ने बंगला पुराण छेड़ दिया है, जो कि आम आदमी पार्टी की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना को 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला आवंटित हुआ था, लेकिन उन्होंने एक सप्ताह में उसका कब्जा नहीं लिया। अब तीन माह बाद फिर बंगला पुराण उन्होंने शुरू कर दिया है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी मार्लेना के पास पहले से 17 ए.बी. मथुरा रोड़ स्थित बंगला आवंटित है, जहाँ शायद उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना की समस्या है उन्हें बंगला विवाद को जिंदा रखना है, क्योंकि अगर वह 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ बंगले में जाएंगी तो अरविंद केजरीवाल नाराज़ हो जाएंगे और यदि 17 ए.बी. मथुरा रोड़ छोड़ेंगी तो वहां रह रहे उनके रिश्तेदार बिगड़ जाएंगे।