#WATCH | J&K: Snow clearance operations underway in Doda to facilitate the movement of tourists as it is transformed into a winter wonderland with snow-covered mountains. pic.twitter.com/l2TlHUImDO
श्रीनगर, 27 दिसंबर 2024, शुक्रवार। कश्मीर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिससे पूरा क्षेत्र चिल्लई कलां की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जलाशय जम गये हैं और पानी की सप्लाई करने वाले पाइप भी बर्फ में तब्दील हो गये हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले यह आंकड़ा शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि पिछली रात यह 7.4 डिग्री सेल्सियस था। यहां पर्यटकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए बर्फ हटाने का काम चल रहा है। पूरा कश्मीर बर्फबारी के कारण सफेद चादर से ढक गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में कश्मीर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। इससे लोगों को और भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान
कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। जलाशय और पोखर जम गये हैं। पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी जन गये हैं।
स्थान तापमान (शून्य से नीचे) पहलगाम 8.4 डिग्री सेल्सियस काजीगुंड 6.6 डिग्री सेल्सियस कोनीबल 9.5 डिग्री सेल्सियस कुपवाड़ा 6.4 डिग्री सेल्सियस कोकेरनाग 5.4 डिग्री सेल्सियस