23.1 C
Delhi
Wednesday, March 12, 2025

महाकुंभ 2025: उत्तर प्रदेश सरकार का भव्य आयोजन, हरियाणा के राज्यपाल को किया आमंत्रित!

लखनऊ, 24 दिसंबर 2024, मंगलवार। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ 2025 में आमंत्रित किया। यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होगा।
मंत्री नन्दी ने कहा कि महाकुंभ 2025 एक धार्मिक आयोजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और एकता का अनुपम उत्सव होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में लगभग 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु-संतों और कल्पवासियों के आने की संभावना है।
महाकुंभ 2025 को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक शौचालय, 5,000 यूरिनल और 1,500 गंगा सेवकों की तैनाती की गई है। सिंगल-यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करते हुए मेला क्षेत्र में पर्यावरणीय जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
महाकुंभ के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सात स्तरीय सुरक्षा चक्र में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए 2,750 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली से जुड़े होंगे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »