N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला: ‘भाषण में एक नई चीज नहीं बोली, पूरी तरह बोर कर दिया’

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2024, रविवार। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कांग्रेस पर जोरदार हमला किया और नेहरू-गांधी परिवार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान में कई संशोधन किए। यह परंपरा नेहरू जी ने शुरू की, जिसे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान का गला घोंट दिया और संवैधानिक संस्थाओं को बंद कर दिया।
तो वहीं, प्रियंका गांधी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीएम मोदी के 11 संकल्पों को खोखला बताया और कहा कि अगर प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, तो उन्हें अडाणी पर बहस करनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में एक नई चीज नहीं बोली गई, उन्होंने पूरी तरह बोर कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे दशकों बाद स्कूल में मैथ के डबल पीरियड की याद आ गई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान जेपी नड्डा, अमित शाह और पीयूष गोयल भी बोर होने लगे थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कोई नई बात नहीं की और सिर्फ मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे भाषण में सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि पूरी सरकार अडाणी के लिए चल रही है और राहुल गांधी के भाषण के समय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अनुपस्थित थे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »