N/A
Total Visitor
31.4 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला: राहुल गांधी को बताया कॉलेज का लड़का, खरगे की आलोचना की

नई दिल्ली, 12 दिसंबर 2024, गुरुवार। केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला बोला। नड्डा ने राहुल गांधी को कॉलेज का लड़का बताया और कहा कि उन्होंने संसद में उपराष्ट्रपति की नकल करने के लिए सांसदों को उकसाया है।
नड्डा ने कहा कि भारत में उपराष्ट्रपति का पद सांविधानिक है। संसद में उनकी नकल की जा रही है और राहुल गांधी इसका वीडियो बनाते हुए सांसदों को ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं। यह सब देखकर मुझे तो अपने कॉलेज के दिनों की याद आ गई। जब विपक्ष और सत्ताधारी दलों के छात्र ऐसा व्यवहार करते थे। राहुल गांधी ने भी कॉलेज के लड़के की तरह व्यवहार किया। उनका नकल करना पूरी तरह से उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है।
नड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कई बार लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया है। कांग्रेस मुद्दों को टालना और भटकाना चाहती है। इससे देश के लोग काफी परेशान हैं। जॉर्ज सोरोस नाम का व्यक्ति देश की स्थिरता को प्रभावित करना चाहता है। देश जानना चाहता है कि जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी के बीच क्या संबंध हैं? हम जनता के बीच जाएंगे और इस मुद्दे को उठाएंगे।
इसके अलावा, नड्डा ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर खरगे की आलोचना की। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सभापति पर आरोप लगाए। मल्लिकार्जुन खरगे बहुत वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि सभापति का फैसला अंतिम और निर्विवाद होता है। इस तरह के आरोप लगाना निंदनीय है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »