N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

रतलाम अस्पताल में विधायक और डॉक्टर के बीच तीखा विवाद, विधायक ने डॉक्टर पर गाली देने का आरोप लगाया!

तलाम, 9 दिसंबर 2024, सोमवार। मध्यप्रदेश के रतलाम जिला अस्पताल में एक बड़ा विवाद सामने आया है। गुरुवार रात ड्यूटी डॉक्टर पी.एस. राठौर और सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के बीच तीखा विवाद हुआ। विधायक ने डॉक्टर पर गाली देने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। विधायक डोडियार अपने क्षेत्र के मरीजों और उनके परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। मरीजों ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत की, जिसके बाद विधायक ड्यूटी डॉक्टर से चर्चा करने उनके कक्ष में गए। यहां डॉक्टर राठौर ने बातों के दौरान गुस्से में आकर विधायक को कथित रूप से गाली दी।
विधायक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को उचित इलाज और रात में ठहरने की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वे अपनी स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए भी अस्पताल गए थे, लेकिन डॉक्टर के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। डॉ. राठौर और विधायक के विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया। विधायक ने पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, और विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं, अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
रतलाम में डॉक्टर और विधायक के बीच विवाद: दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर!
गुरुवार रात रतलाम जिला चिकित्सालय में ड्यूटी डॉक्टर और विधायक डोडियार के बीच हुए विवाद और गाली गलौज के बाद शुक्रवार सुबह विधायक डोडियार अपने समर्थकों के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने के लिए धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उनके आवेदन पर डॉक्टर सीपी सिंह राठौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 3 (1) (ध) एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
वहीं डॉक्टर सीपी सिंह राठौड़ भी अन्य डॉक्टरों के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंचे और सैलाना विधायक सहित 4 अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। डॉ राठौर की शिकायत पर पुलिस ने विधायक कमलेश डोडियार, दीपक निनामा, भूरालाल देवदा और दिनेश माल के खिलाफ बीएनएस की धारा 132 में शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा 296,351 (2), 3 (5) और 3/4 डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »