N/A
Total Visitor
35 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हिंदी में स्नातक करने वाले युवाओं से हिंदी भाषा के राजदूत बनने और दुनिया भर में इसकी महानता का प्रचार करने की अपील की

तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को हिंदी में स्नातक करने वाले युवाओं से हिंदी भाषा के राजदूत बनने और दुनिया भर में इसकी महानता का प्रचार करने की अपील की। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के 83वें दीक्षांत समारोह में सोनोवाल ने कहा कि हिंदी में एक महान शक्ति है। इसने दुनिया भर के लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को डिग्री प्रदान की।

उन्होंने कहा, इस भाषा में मानवता है। सभी भारतीय भाषाओं का जन्म भारत माता के चरणों से हुआ है। वे सब एक हैं, हमें दुनिया को यह संदेश देना चाहिए कि ये भाषा देशभक्ति और मानवता की प्रतीक है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, हिंदी की सुंदरता और महानता का प्रसार करें। इसे एक सार्वभौमिक भाषा बनाएं।
हिंदी एकता की भाषा है और इसका इस्तेमाल सभी भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है। यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लोकाचार का भी प्रदर्शन है जहां हम अपनी एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए विविधता को अपनाते हैं।
सोनोवाल ने छात्रों को राष्ट्र-निर्माण गतिविधियों में उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 1918 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से स्थापित इस संस्थान में उपस्थित होना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। समारोह में प्रवीण और विशारद परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लगभग 8,000 छात्रों ने अपनी डिग्री प्राप्त कीं। परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले चेन्नई के छात्रों और रैंक हासिल करने वाले स्नातकोत्तर छात्रों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।



Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »