22.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाएंगे।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाएंगे। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जा सकते हैं। कांग्रेस ने इसकी तैयारी पहले से कर ली है। रविवार की रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय में ही रात बिताई। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए ताकि सभी सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें। 
उधर प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था। 
समाजवादी पार्टी संभल और बहराइच की घटनाओं को जरिया बनाकर अपने एजेंडे को धार देगी। इसके लिए सभी जिला व शहर कमेटियों को कहा गया है कि वे इस बारे में जनता के बीच जाकर पार्टी का पक्ष रखें। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव कहते हैं कि संभल में प्रशासन ने सर्वे से पहले नियमों का पालन नहीं किया। कोर्ट के आदेश के बाद नकल सवाल डाला जाता है और पूरा आदेश देखकर आगे की कार्रवाई की जाती है। लेकिन, वहां प्रशासन ने सरकार के इशारे पर जल्दबाजी में सर्वे की कार्रवाई शुरू की। यह भी पता नहीं कि नकल सवाल उस समय तक जारी हुआ था या नहीं। लाल बिहारी यादव कहते हैं कि गुजरात के वीडियो को दिखाकर गोधरा कांड की तरह यहां घटना कराने की साजिश रची गई थी।
सपा नेतृत्व का कहना है कि इसी तरह बहराइच में भी अल्पसंख्यक परिवार के घर पर लगे झंडे को उतारने से स्थिति खराब हुई। इन दोनों घटनाओं के जरिये सपा अपने पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक) की रणनीति को आगे बढ़ाएगी, ताकि आने वाले चुनाव में इस गठजोड़ के तहत उसे फायदा मिल सके। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि संभल की घटना सरकार द्वारा कराई गई सुनियोजित घटना है। सपा को सरकार द्वारा गठित की गई न्यायिक टीम पर भरोसा नहीं है। वर्तमान सीनियर न्यायाधीशों की निगरानी में जांच होनी चाहिए। सरकार मुस्लिम समाज के लोगों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में बैठे लोग सुबह से शाम तक केवल झूठ बोलने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश में विकास कराने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार प्रदेश में केवल और केवल दंगे कराने का काम कर रही है। जबकि सरकार में बेईमानी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस पर कोई बोलने वाला नहीं है। प्रदेश में भाजपा का पुरजोर विरोध केवल सपा कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगी बिजली है। जितनी बिजली देने का वादा किया था, वो प्रदेश में किसी को नहीं मिल रही है। ऊपर से जनता से अधिक वसूली और की जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। कई जिलों में तो सरकार के इशारे पर खाद की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज तक भी कराया गया था। गन्ने का दाम जस का तस है, गन्ने पर कोई रुपया बढ़ाया नहीं गया है। सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान इफ्को निदेशक शीशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, इकबाल कुरैशी, सुनील चौधरी, दिनेश तोमर शामिल रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »