N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

कटेहरी उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, धर्मराज निषाद ने सपा की शोभावती वर्मा को 34,514 मतों से हराया

अंबेडकरनगर, 25 नवंबर 2024, सोमवार। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 34,514 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है।
इस जीत के साथ ही भाजपा ने कटेहरी विधानसभा सीट पर 33 वर्षों का इंतजार खत्म कर दिया है। यह जीत न केवल भाजपा की वापसी का प्रतीक है, बल्कि कटेहरी में नए राजनीतिक समीकरण भी स्थापित करती है।
धर्मराज निषाद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से 1984 में की थी। उन्होंने 1996 में पहली बार कटेहरी विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल तिवारी को पराजित किया।
कटेहरी उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्णायक भूमिका निभाई। प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने कई बार कटेहरी का दौरा किया, जिसमें उन्होंने धर्म राज निषाद के समर्थन में विशाल जनसभाएं कीं। उनके दौरों और सभाओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »