N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

आंध्र प्रदेश के राजनीतिक परिवार में शोक की लहर, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई का निधन

अमरावती, 16 नवंबर 2024, शनिवार। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई राममूर्ति नायडू का निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
राममूर्ति नायडू के परिवार में पत्नी इंदिरा और दो बेटे हैं, जिनमें से एक तेलुगु फिल्म अभिनेता नारा रोहित और दूसरा नारा गिरीश हैं। राममूर्ति नायडू तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) से 1994 से 1999 तक चंद्रागिरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे।
उन्होंने बीमारी के कारण हाल में कुछ वर्षो से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। राममूर्ति नायडू का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए तिरुपति जिले के चंद्रगिरी मंडल में उनके पैतृक गांव नरवरिपल्ली ले जाया जाएगा।
यह खबर आंध्र प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर पैदा कर दी है, और लोग राममूर्ति नायडू के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »