N/A
Total Visitor
35.2 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

वाराणसी में खाटू श्याम का जन्मोत्सव: भक्तों का उमड़ा सैलाब!

श्याम ध्वजा लहराई रे, भक्तिभाव से झूमते रहे श्रद्धालु!
वाराणसी, 12 नवंबर 2024, मंगलवार। काशी में कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि देव उठनी एकादशी पर श्याम मंदिर में खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष तैयारियाँ की गईं। प्रभु के विग्रह को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। दरबार में भजनों का कार्यक्रम हुआ, तो प्रभु का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद मक्खन मिश्री का भोग लगाकर भक्तों में वितरण हुआ।
इससे पहले 11 दिवसीय निशान शोभायात्रा के अंतिम दिन श्याम नाम गूंज के साथ मैदागिन स्थित पातालेश्वर मंदिर से श्री श्याम ध्वजा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भजन कीर्तन के बीच भक्तों ने गाया ‘हारे हारे हारे हारे का सहारा तू…, मोर छड़ी लहराई रे…, सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है। गीत की धुनों पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तिभाव से झूमते रहे। बैंड बाजे में श्याम नाम की धुन गूंज रही थी। रास्ते भर भजन लहर लहर लहराई रे श्याम ध्वजा लहराई रे… की धुन गूंजती रही।
शोभा यात्रा में फूलों से सजी गाड़ी पर भगवान कृष्ण रूपी प्रभु श्याम की तैलीय चित्र रखा गया था। यह गाड़ी शोभा यात्रा में आगे-आगे चल रही थी। इसके पीछे समाज की महिलाएं, पुरुष, बच्चे श्याम ध्वजा लिए चल रहे थे । महिलाएं सजी थाली लिए चल रही थीं। रथ पर राधा कृष्ण और शंकर पार्वती गणेश जी की जीवन्त झांकी चल रही थी। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने भगवान के तैलीय चित्र और शोभा यात्रा पर पुष्प अर्पित किया।
शोभा यात्रा बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इसके बाद प्रभु के चरणों में निशान अर्पण की गई। प्रभु की आरती उतारी गई। श्याम चालीसा पढ़ा गया। शोभा यात्रा में दीपक बजाज, अजय खेमका, संदीप शर्मा, सुरेश तुलस्यान, पवन कुमार अग्रवाल, प्रवीण मांखरिया, मदन मोहन पोद्दार, राजेश तुलस्यान आदि शामिल रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »