N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

पीएम मोदी आज बोकारो और गुमला में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड में एक मेगा रोड शो और दो रैलियां करेंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर 1 बजे बोकारो में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 3.15 बजे गुमला में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो शाम करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा।  पीएम का यह रोड शो तीन किलोमीटर लंबा होगा जो दो विधानसभाओं रांची और हटिया से होकर गुजरेगा। 
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रांची में 3 किलोमीटर का ‘ऐतिहासिक’ रोड शो करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी के रोड शो में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
गौरतलब कि बीते 10 दिनों में यह पीएम मोदी का झारखंड का दूसरा दौरा है।  बीते सप्ताह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद यानी 5 नवंबर को पीएम मोदी ने राज्य का दौरा किया। उस दौरे में वह चाईबासा और गढ़वा पहुंचे थे, जहां पीएम ने  रैलियों को संबोधित किया था।

 चाईबासा में विरोधियों पर बरसे थे पीएम

अपनी चाईबासा रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो घुसपैठ रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे और आदिवासी महिलाओं की हड़पी गई जमीन वापस करने के लिए कानून बनाया जाएगा

भाजपा के लिए आदिवासी स्वाभिमान सर्वोपरि

मोदी ने जनसभा में आगे नारे लगाते हुए कहा था, ‘पूरा झारखंड एक सुर में कह रहा है- रोटी, बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-राजग (एनडीए) सरकार। उन्होंने कहा, ‘भाजपा के लिए आदिवासी भाई-बहनों की आकांक्षा, उनका स्वाभिमान हमेशा सर्वोपरि रहा है। जब पहली बार भाजपा सरकार बनी। दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी को सेवा करने का अवसर मिला। अटल देश के प्रधानमंत्री बने। तब जाकर आदिवासी समाज को झारखंड और छत्तीसगढ़ अलग राज्य मिले। ये दो राज्य बनाने का सौभाग्य भाजपा को मिला।’ 
बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। जिसका पहला चरण 13 नवंबर तो वहीं दूसरा चरण 20 नवंबर को है। इसके साथ ही 23 नवंबर को मतगणना होनी है।   

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »