N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

कांग्रेस ने छोड़ा रण, साईकिल की निकालेंगे हवा: डॉ दिनेश शर्मा

सुलतानपुर, 25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार। पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा लेदई अलीगंज में भाजपा नेता के आवास पर चल रही श्रीमद भागवत कथा आयोजन में सम्मिलित हुए। मीडिया से बात करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने यूपी में होने जा रहे उप चुनाव के सवाल पर कहा कि अब कांग्रेस डरकर भाग गई है। आपने देखा चुनाव के पहले ही रणछोड़ हो गए। रण को छोड़ दिया, और सपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहा। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मैं ये समझता हूं कि यह चुनाव एक पक्षीय होगा। जब उनसे मीडिया ने सवाल किया कि कितनी सीटे आएगी, इस पर उन्होंने जवाब में कहा सपा की एक भी सीट नहीं आएगी।
वहीं, भागवत कथा को लेकर मीडिया से बात करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सुल्तानपुर में साधवी चित्र लेखा का श्रीमद भागवत कथा का पाठ वरिष्ठ भाजपा नेता राम चंद्र मिश्रा के द्वारा आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा आज समाज को संतो के प्रवचनों का और सद मार्ग पर चलने का इससे बड़ा साधन कोई नहीं है कि वे कथा का श्रवण करे। उन्होंने ये भी कहा कि गोस्वामी तुलसी दास जी ने भी जो श्रीराम चरित्र मानस को लिखा, तो उन्होंने केवल किताब नहीं लिखी। उन्होंने गांव-गांव रामलीला प्रसंग का मंचन किया। जिससे आजतक रामलीलाएं आयोजित की जाती हैं। ये प्रवचन केवल शब्दों का वाकयांश नहीं है ये जीवन को प्रवर्तित करने का भी साधन है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »