लखीमपुर खीरी।
करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के लिए खासा महत्व रखता है। जिला जेल में सलाखों के पीछे कैद 13 महिलाओं ने दिन भर बिना कुछ खाये-पीए व्रत रखा। जेल प्रशासन ने भी व्रती महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए थे।
जेलर हरबंश कुमार पांडेय ने बताया कि जेल में निरुद्ध 13 महिलाएं करवा चौथ का व्रत हैं। इनमें से नौ महिलाओं के पति भी जिला जेल में बंद हैं। जेल में बंद सुहागन महिलाओं के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्हें साज-सज्जा और पूजा के लिए सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के पति जेल में बंद हैं। उनके पतियों को चांद के उदय होने पर बुलाया जाएगा। महिलाएं के पूजा-अर्चना करने के बाद उनकी पतियों से मुलाकात कराई जाएगी। जेल प्रशासन ने इन व्रती महिलाओं को पूजा के लिए करवां, चूड़ा, मिठाई, और कड़ी-चावल जैसे आवश्यक सामान उपलब्ध कराए हैं।