N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा हरियाणा की जनता ने राहुल की इस विभाजनकारी रणनीति को खारिज कर दिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।विदेश में भारत की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि हरियाणा की जनता ने राहुल की इस विभाजनकारी रणनीति को खारिज कर दिया है।
शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”अपने वोट बैंक के लिए विदेश में जाकर देश का अपमान करने वालों को किसानों और जवानों की भूमि हरियाणा ने सबक सिखाया है। लगातार तीसरी बार भाजपा को प्रदेश की सेवा करने का अवसर देने के लिए हरियाणा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’
कांग्रेस पार्टी को विभाजनकारी नीतियों वाला बताते हुए गृह मंत्री ने आगे लिखा, ‘वीरभूमि हरियाणा की जनता को नमन। वीरभूमि की जनता ने जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटने वाली कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा के 10 वर्षों के विकास और गरीब कल्याण के ट्रैक रिकॉर्ड को चुना है।’

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »