N/A
Total Visitor
33.1 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

महाराजगंज महोत्सव के 35वें स्थापना दिवस पर लोकनृत्य की दिखी झलकियां

महराजगंज, 2 अक्टूबर। महाराजगंज महोत्सव के 35वें स्थापना दिवस पर लोकनृत्य की झलकियां दिखी। महोत्सव के पहले दिन गायिका मोनाली ठाकुर ने अपनी सुमधुर आवाज़ से समा बांध दिया। अल्लाह दुहाई है फिर बेवफाई है मुश्किल रिहाई है… हां तेरे प्यार में… ये मोह मोह के धागे…. ढोल बाजे… ख्वाब देके झूठे मूठे… इत्यादि गाने सुनकर लोग झूमने के लिए मजबूर हो गए। महोत्सव में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने अपनी क्षेत्रीय संस्कृति का खूबसूरत रंग बिखेरा। इसमें देशभर के कई लोकनृत्यों की एक के बाद एक ऐसी शानदार प्रस्तुति दी गई कि दर्शक एक की तारीफ में तालियां बजाते तब तक दूसरा मनमोहक नृत्य शुरू हो जाता।
पांच दिवसीय महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक पनियरा, विधायक सदर व नौतनवा विधायक भी शामिल हुए। महोत्सव में आए मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।
महराजगंज महोत्सव 2024 में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) का संगम देखने को मिल रहा है। इसमें लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, वाराणसी, आगरा, मऊ, मिर्जापुर, आजमगढ़, कानपुर, सिद्धार्थनगर समेत 25 जिलों के उद्यमियों ने अपने उत्पादों का स्टाल लगाया। एक दूसरे के उत्पादों को समझा व परखा। वहीं, महोत्सव देखने पहुंचे लोगों ने खूब खरीददारी की। डीएम अनुनय झा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने स्टालों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »