रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव,श्रद्धालुओं को सुबह सात बजे से दर्शन के लिए प्रवेश मिलेगा

0
74

रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। तीन अक्तूबर से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से दर्शन के लिए प्रवेश मिलेगा। मंदिर में दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। ऐसे में रामलला की दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किया गया है। रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, वह अब 4:30  बजे होगी। साथ ही रामलला की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे शुरू होता था, वह अब सुबह सात बजे शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here