प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले गुजरात वासियों को देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल की सौगात देने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने वंदे मेट्रो का नाम बदल कर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया है। पीएम मोदी ने आज वंदे मेट्रो के उद्घाटन से पहले नामकरण किया गया है। अब वंदे मेट्रो को नमो भारत रेपिड रेल के नाम से जाना जाएगा।
रेल मंत्रालय ने दी जानकारी
इस बारे में रेलवे मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जबकि अन्य मेट्रो कम दूरी तय करती हैं, मेट्रो ट्रेनें शहर के केंद्र से परिधीय शहरों को जोड़ेंगी। ट्रेन सुबह 5.05 बजे भुज से अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी दिन सुबह 10.50 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इसके बाद अपने रिटर्न ट्रिप के लिए यह अहमदाबाद से शाम 5.30 बजे रवाना होगी और रात 11.10 बजे भुज पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसकी अधिकतम गति 110 किमी/घंटा होगी।
नमो भारत रैपिड रेल का किराया