N/A
Total Visitor
38.8 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

‘शिव भक्तों’ को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात! काशी से देवघर के लिए ‘वंदे भारत’ ट्रेन का शुभारंभ!

वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की भगवान शिव में गहरी आस्था है। मोदी ने भगवान शिव के हर प्रमुख धाम में शीश झुकाया है। भोले का अभिषेक किया है। फिर चाहे वह केदारनाथ हो या काशी विश्वनाथ या बैधनाथ धाम। मोदी का न सिर्फ महादेव में गहरी आस्था है बल्कि वे शिव भक्तों का भी विशेष रूप से ख्याल रखते हैं। तभी तो मोदी ने शिव भक्तों को बड़ी सौगात देते हुए काशी से देवघर के लिए वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छह में से एक देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। भारत में अब वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 60 हो गई है। 16 सितंबर से वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से चलने लगेगी। इस वंदे भारत के चलने के बाद काशीवासियों को बाबा वैधनाथ के धाम जाने में सिर्फ सात घंटे 20 मिनट लगेंगे।

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी-देवघर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 सितंबर से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर कैंट रेलवे होगी और 6 बजकर 50 मिनट पर पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां 20 मिनट का स्टॉपेज होगा। यहां से चलकर सवा 8 बजे सासाराम, 9 बजकर 25 मिनट पर गया, 10 बजकर 5 मिनट पर नेवादा, 10 बजकर 53 मिनट पर किउल, एक बजकर 15 मिनट पर जसीडीह और एक बजकर 40 मिनट पर देवघर पहुंचेगी।​ वापसी में दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर चलकर रात 10 बजकर 30 मिनट पर कैंट पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में बुकिंग शुरू हो गई है। अप गाड़ी संख्या 22500 और डाउन गाड़ी संख्या 22449 में यात्री बुकिंग करवा रहे हैं।

बता दें कि इसके अलावा मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को वाराणसी तक किया जा रहा है। जिससे वेस्ट यूपी और वाराणसी के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा। पहले रेलवे ने मेरठ-लखनऊ तक वंदे भारत ट्रेन चलाई थी, लेकिन सीटें खाली रहने की वजह से अब इसको वाराणसी तक किए जाने का फैसला लिया गया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »