दीपिका ने रविवार 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। दीपिका की डिलीवरी एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है। दीपिका और रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने के लिए उनके करीबी और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी दीपिका की बिटिया से मुलाकात करने पहुंचे। उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।