N/A
Total Visitor
33.4 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

राहुल गांधी ने कहा- लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी कर के आते थे, अब उनके कंधे झुक गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू हो गया। पार्टी ने पहले चरण में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उतारा है। राहुल बुधवार को प्रदेश के दो पूर्व अध्यक्षों के समर्थन में संगलदान (रामबन) में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद अनंतनाग के डूरू में रैली करेंगे।

राहुल गांधी बोले, ‘ये लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच में है। एक तरफ-नफरत, हिंसा, डर दूसरी तरफ-मोहब्बत और सम्मान हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले, जिसमें हमने नारा दिया- ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।’ भाजपा का काम नफरत फैलाने का है, हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है। वे तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी कर के आते थे, अब उनके कंधे झुक गए हैं। इस बार उन्होंने संसद में घुसने से पहले संविधान माथे पर लगाया और फिर अंदर गए।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »