भारतीय दल के पास शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में अपने पदकों का खाता खोलने का शानदार मौका होगा। टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा एक्शन में होंगी। वहीं, महिला डिस्कस थ्रो – एफ 55 स्पर्धा के फाइनल में करमज्योति और साक्षी कसाना से भी पदक की उम्मीद है। प्रीति पाल महिलाओं की 100 मीटर-टी 35 फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। मनु पुरुषों के शॉट पुट-एफ 37 फाइनल में खेलेंगी। अरशद शेख पुरुषों की C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफाइंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट पैरा शूटर मनीष नरवाल से भी पदक की उम्मीद है। आइए आज का शेड्यूल देखते हैं…
पैरा बैडमिंटन (समय- भारतीय)
दोपहर 12 बजे से: मानसी जोशी बनाम ओक्साना कोज़ीना (यूक्रेन) महिला एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में
दोपहर 1:20 बजे से: मनोज सरकार बनाम मोंगखोन बंसुन (थाईलैंड) पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में
दोपहर 2 बजे से: पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में नितेश कुमार बनाम जियानयुआन यांग (चीन)
दोपहर 2:40 बजे से: पुरुष एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज में सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम क्यूंग ह्वान शिन (कोरिया)
शाम 4:40 बजे से: पलक कोहली बनाम लीनी रात्रि ओकटिला (इंडोनेशिया) महिला एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज में
शाम 7:30 बजे से: थुलासिमाथी मुरुगेसन बनाम बीट्रिज़ मोंटेइरो (पुर्तगाल) महिला एकल SU5 ग्रुप प्ले स्टेज में
रात 8:10 बजे से: शिवराजन सोलाईमलाई बनाम मैन काई चू पुरुष एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज में
रात 8:50 बजे से: महिला एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज में निथ्या श्री सुमति सिवन बनाम यी-लिन कै (चीनी ताइपे)
रात 10:50 बजे से: पुरुष एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज में कृष्णा नागर बनाम माइल्स क्राजेवस्की
देर रात 12:10 बजे से (31 अगस्त, शनिवार): नितेश कुमार/थुलासिमाथी मुरुगेसन बनाम लुकास मजूर/फॉस्टीन नोएल (फ्रांस) मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप प्ले स्टेज में
देर रात 12:10 बजे से (31 अगस्त, शनिवार): मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप प्ले स्टेज में सुहास लालिनाकेरे यतिराज/पलक कोहली बनाम हिकमत रामदानी/लीनी रात्री ओकटिला (इंडोनेशिया)
दैर रात 01:30 बजे से (31 अगस्त, शनिवार): मिक्स्ड डबल्स SH6 ग्रुप प्ले स्टेज में शिवराजन सोलाईमलाई/निथ्या श्री सुमति सिवन बनाम नथापोंग मीचाई/चाई सेयांग (थाईलैंड)