N/A
Total Visitor
27.6 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

टाइम मैगजीन ने अपने ताजा अंक के कवर पेज पर किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को जगह दी

नई दिल्ली. अमेरिका की प्रतिष्ठित प्रत्रिका टाइम मैगजीन ने अपने ताजा अंक के कवर पेज पर किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को जगह दी है. कवर पेज पर आंदोलनकारी महिलाओं की तस्वीर के आगे लिखा है- ‘भारत के किसान विरोध के मोर्चे पर’. बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में देश के कई किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब चार महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं..

मैगजीन ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर 20 महिओं के एक समुह की तस्वीर छापी है जो किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे थे. टाइम मैजनीन ने बताया है कि कैसे महीनों से महिलाएं भी विरोध के मोर्चे पर डटी हैं. आर्टिकल का शीर्षक है- ‘I Cannot Be Intimidated. I Cannot Be Bought.’ यानी- हमें धमाकाया नहीं जा सकता, हमें खरीदा नहीं जा सकता. आर्किल में आगे लिखा है कि ज्यादातर महिलाएं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से पहुंची थी.

टाइम मैगजीन ने आगे लिखा है कि ये महिलाएं इस बात से हैरान थीं कि वे दिल्ली के आसपास के विरोध स्थलों पर खाना पकाने और सफाई की सेवाएं देने वाली कार्यकर्ता थीं, न कि आंदोलन में बराबर की हिस्सेदारी रखने वाली.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर की 74 वर्षीय किसान जसबीर कौर ने टाइम मैगजीन को बताया, ‘हमें वापस क्यों जाना चाहिए? ये केवल पुरुषों का विरोध नहीं है. हम कौन हैं – अगर किसान नहीं? ऑक्सफैम इंडिया के अनुसार, 85% ग्रामीण महिलाएं कृषि कार्य करती हैं, लेकिन केवल 13% ही किसी भी भूमि का मालिक है.

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »