वाराणसी। कहीं बाहर घूमने का प्लान हो, तो अक्सर लोग बजट होटल या OYO Rooms आदि बुक कर लेते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है। आपने कई बार सोशल मीडिया या फिर किसी न्यूज पोर्टल पर जरूर पढ़ा होगा कि किसी होटल या रेस्टोरेंट के बाथरूम से प्राइवेट वीडियो लीक हो गया। दरसल, इन जगहों पर हिंडन कैमरा कई जगह छिपा हो सकता है, जो आपके प्राइवेट मूमेंट को कैद कर सकता है। लेकिन वाराणसी में इससे अलग मामला सामने आया है। मुंबई की रहने वाली मराठी धारावाहिक की अभिनेत्री का अश्लील वीडियो वाराणसी से वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो को वायरल करने के लिए यहां के चौक थाना क्षेत्र के एक होटल का वाईफाई इस्तेमाल किया गया था। मुंबई पुलिस ने होटल संचालक को इस बारे में नोटिस भेजा है।
खबरों के मुताबिक, वाराणसी के चौक स्थित एक होटल को मुंबई की बांगुरनगर एलआर स्टेशन की पुलिस ने नोटिस दी है। पुलिस ने मैनेजमेंट को होटल के रिकॉर्ड के साथ थाने पर उपस्थित होने को कहा है। मामला मराठी अभिनेत्री के अश्लील वीडियो वायरल करने से जुड़ा है। मराठी धारावाहिक में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री का साल 2023 में अश्लील वीडियो सामने आया था। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस की मानें तो साइबर जालसाजों ने 2023 में उसे मुनाफा कमाने के लिए इंस्टाग्राम पर अपने झांसे में लिया था। अकाउंट खोलने के कुछ दिन बाद उसे पता चला की उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया है।
मुंबई के गोरेगांव की रहने वाली मराठी अभिनेत्री ने बताया इंस्टाग्राम पर रेनाउन एप के संबंध में एक महिला ने मैसेज करके बताया कि इससे काफी पैसा कमाया जा सकता है। इस पर उसने उसमें अकाउंट खोला। इसके बाद एक युवक उसे गाइड करता रहा। कुछ दिन बाद एक अन्य आईडी से मैसेज आया कि आप का अश्लील वीडियो वायरल है और वह वीडियो उसे भेज दिया गया। इस पर उसने पुलिस की सहायता ली। वहीं, मुंबई पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि यह वीडियो वाराणसी के चौक थाने के एक होटल के वाई-फाई से कनेक्ट कर वायरल किया गया। इसे यहीं से बनाया गया। फिर अलग-अलग सोशल वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इस पर उक्त होटल को नोटिस भेजते हुए रिकार्ड के साथ थाने पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।