बिहार में कोलकाता जैसी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बिहार के मुजफ्फरपुर में 14 साल की दलित लड़की का किडनैप कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने हत्या के बाद शव तालाब में फेंक दिया। लड़की के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पता चला तो जांच पड़ताल की और संदेह के आधार पर एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
दलित नाबालिक लड़की से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के घर बुलडोजर चला दिया गया है। बता दें कि 5 दिन पहले अधेड़ उम्र के संजय यादव ने दलित नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ न केवल जघन्य तरीके से रेप किया था, बल्कि उसकी नृशंसता से हत्या भी कर दी थी। हत्यारे ने लड़की को मारने से पहले नाबालिग पीड़ित लड़की के साथ घिनौना और क्रूर व्यवहार भी किया था।
खबरों के मुताबिक, मृतक लड़की के शरीर पर चाकू और खुरपी के कई बड़े जख्म मिले थे। वहीं उसका स्तन भी काट दिया गया था। मृतक की मां ने बताया था कि बलात्कार का आरोपी संजय यादव अधेड़ उम्र का था और वह उसकी नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था। इसी को लेकर उसने लड़की को सोये अवस्था में उठा लिया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।