N/A
Total Visitor
28.7 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

राहुल बोले- अब अडानी-अंबानी की सरकार को हटाने का समय आ गया है

इंडिया गठबंधन की सरकार करोड़ों युवाओं और महिलाओं को लखपति बनाएगी

राहुल गांधी ने किया उत्तर प्रदेश के झांसी में चुनाव प्रचार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को अडानी-अंबानी की सरकार बताते हुए कहा है कि अब अडानी-अंबानी की सरकार को हटाने का समय आ गया है। अब वक्त आ गया है कि देश में गरीबों, किसानों, मजदूरों की इंडिया गठबंधन की सरकार बने।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ झांसी में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान को बचाने का चुनाव है। देश की जनता को जो भी मिला है, इसी संविधान से मिला है। संविधान के बिना हिंदुस्तान के लोगों के अधिकार छिन जाएंगे। इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है। वहीं, भाजपा- आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इस संविधान को दुनिया की कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती है।

जनता की भारी भीड़ के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो मुफ्त अनाज बांटते हैं, वह कांग्रेस पार्टी की योजना थी। भोजन का अधिकार के तहत यूपीए की सरकार में राशन दिया जाता था। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर मोदी सरकार से ज्यादा और बेहतरीन अनाज बांटा जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। इसलिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जीएसटी में बदलाव किया जाएगा। एक टैक्स होगा, कम से कम टैक्स होगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी देश में 22 अरबपति बना रहे हैं, इंडिया गठबंधन देश में करोड़ों लखपति बनाने जा रहा है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर करोड़ों युवाओं और महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम लाया जाएगा, जिसके तहत युवाओं को स्नातक व डिप्लोमा करते ही पहले साल में एक लाख रूपये मिलेंगे। गरीब परिवार की एक महिला के खाते में हर महीने साढ़े आठ हजार रूपये डाले जाएंगे। इस तरह महिलाओं को सालाना एक लाख रूपये मिलेंगे। मनरेगा मजदूरी 400 रूपये की जाएगी। हिंदुस्तान के किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा। एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। बीमा योजना में परिवर्तन कर फसल का नुकसान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर सेना में भेदभाव पैदा कर दिया है। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »