N/A
Total Visitor
30.1 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

52 दिन के बाद 35.9 डिग्री पर पहुंचा पारा, यलो अलर्ट से 12 मई तक बारिश के आसार

तीखी धूप और गर्म हवाओं से काशीवासियों को थोड़ी निजात मिली है। बीते डेढ़ महीने से 38 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान बने रहने के बाद 52 दिनों बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बीते 15 मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 रिकॉर्ड किया गया था। 

मंगलवार यानी सात मई का अधिकतम तापमान चार साल बाद सबसे कम रहा। इससे पहले 2020 में अधिकतम तापमान सात मई को 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, मौसम विभाग ने वाराणसी और आसपास के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 12 मई तक आंधी के साथ ही बारिश के भी आसार हैं।

पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी भाग में दिखने लगा है। सोमवार रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं। इधर मंगलवार को दिन के साथ ही रात में भी इसी तरह का मौसम रहा। हवा में नमी अधिक होने से कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। इसका असर सबसे अधिक तापमान पर देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसम से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26.5 से कम होकर 25.5 रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। वाराणसी और आसपास के जिलों में यलो अलर्ट जारी होने के कारण 7 से 12 मई तक आंधी, बारिश की संभावना है।

सात मई को तापमान
 वर्ष       अधिकतम    न्यूनतम
2024     35.9        25.3
2023     38.8        24.9
2022    39.4         23.8
2021   38.0          24.4
2020   34.0          22.2

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »