अमेरिका और रूस ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ अमेरिका ने भारत अपना प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए भारत के साथ अपने रिश्तों को गहरा करने की बात की है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता वेदांत पटेल ने सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, ‘सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारत एक ऐसा देश हैं जो अमेरिका के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है। हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर है।