तीन मंत्रियों के विभागों में बदलाव के साथ ही सरकार अपने पुराने सिस्टम पर लौटती दिख रही है। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के ढाई दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। इसके साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के भी डेढ़ दर्जन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया। प्रोन्नति आदेशों से अलग, अब स्थानांतरण आदेश जारी होने को सरकारी महकमे में सरकार की स्थिरता का प्रमाण बताया जा रहा है।
पूर्णिया और सहरसा के नगर आयुक्त भी बदले गए
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा द्वारा अधिसूचना के अनुसार, वैशाली जिले में तैनात अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन (IAS) को नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। वहीं पूर्णिया में तैनात अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी को सहरसा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
नालंदा और भागलपुर के नगर आयुक्त अब यह होंगे
नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह (IAS) को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पटना का निदेशक बनाया गया है। वहीं रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद (IAS) को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। मधेपुरा के उपविकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह (IAS) को भागलपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। भागलपुर के वर्तमान नगर आयुक्त योगेश कुमार को उद्योग विभाग के सचिव के रूप में तैनात किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को बेगूसराय के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई। दरभंगा की सदर अनुमंडल पदाधिकाी चंद्रिमा अत्री को महुआ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे को स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य महिला विकास निगर के कार्यपालक निदेशक और बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइट के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है