राजधानी लखनऊ के मड़ियांव कोतवाली में महिला ने युवक के खिलाफ दुराचार करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर मनोज सिंह के मुताबिक महिला ने पति के दोस्त मोहित पर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार मोहित दो साल से घर आता था।सोमवार को पति काम पर गए थे। महिला घर में अकेले थी। इस बीच मोहित आ धमका। उसने महिला को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर दिया।
महिला के बेहोश होने के बाद मोहित ने दुराचार किया। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी।इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।