N/A
Total Visitor
26.1 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

17 से 22 जनवरी तक अयोध्या में सरयू तट स्थित रामघाट पर संपूर्ण रामलीला का मंचन होगा

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 17 से 22 जनवरी तक अयोध्या में सरयू तट स्थित रामघाट पर संपूर्ण रामलीला का मंचन होगा। इसमें दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी परशुराम और गोरखपुर से सांसद रवि किशन लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, भाग्यश्री, राजा मुराद, ममता जैन, रूबी चौहान समेत फिल्म जगत के दूसरे कलाकार अलग-अलग किरदार में दिखेंगे।

दिलचस्प यह कि पहले दिन के मंचन की कमान दिल्ली के स्कूली बच्चों के हाथों में होगी। छोटे-छोटे बच्चे चार घंटे में संपूर्ण रामलीला का मंचन करेंगे। बाद के चार दिनों में नेताओं के साथ फिल्म जगत की हस्तियां अभिनय करेंगी। इसका आयोजन अयोध्या की रामलीला कमेटी करवा रही है। इसका गठन दिल्ली के लोगों ने किया है। कमेटी हर दशहरे पर अयोध्या में रामलीला का मंचन करवाती है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी बड़े आयोजन की योजना कमेटी ने तैयार की है। इसमें हर दिन संपूर्ण रामलीला का मंचन होगा। पहले दिन राजधानी के अलग-अलग स्कूलों के बच्चे अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

मंचन में प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री (वेदमाती), राहुल भूचर (राम), अनिमेष (हनुमान), वेद सागर (भारत), राजा मुराद (अहिरावण), ममता जैन (सीता), रूबी चौहान (मेघनाथ), विनय (कुंभकरण), अमिता नांगिया (मंदोदरी) आदि मंचन करेंगे।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व कमेटी के संरक्षक वीरेंद्र सचदेवा कहा कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। जबकि पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि भगवान की जन्मभूमि पर उनकी लीला से देशवासियों को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोग रूबरू हो सकेंगे। इस दौरान राम व सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकार भी उपस्थित थे। उन्होंने संवाद बोलकर अयोध्या में होने वाले मंचन के स्तर से अवगत कराया।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »