N/A
Total Visitor
26.1 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बदरुद्दीन बोले- राहुल से मिलने तो आते हैं लोग, पर चुनाव में वोट नहीं देते

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर टिप्पणी की है। बदरुद्दीन का मानना है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करंगे, लेकिन जनता कभी भी कांग्रेस को वोट नहीं देगी।

बदरुद्दीन ने कहा, ‘राहुल गांधी नेहरू परिवार के बेटे हैं। वह किसी भी जगह जाते हैं तो लोगों की वहां भीड़ होती है। लोग उन्हें एक हिरो के तौर पर देखने आते हैं, लेकिन जनता उन्हें कांग्रेस के लिए वोट नहीं देगी। यह काम नहीं करेगा।’

असम के बारपेटा में एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘इससे पहले राहुल ने 50 राज्यों का दौरा किया, जो कि बहुत अच्छा था। लेकिन चुनाव में उन्हें नतीजे क्या मिले, क्या वह इससे संतुष्ट हैं?’

केजरीवाल को ईडी द्वारा नोटिस जारी पर क्या बोले बदरुद्दीन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नोटिस जारी करने को लेकर पूछे गए सवाल पर बदरुद्दीन ने कहा, ‘मोदी जी के पास दबाव बनाने के लिए कोई नई लाइन नहीं है। वे केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे। उन्होंने कहा, यह इंडिया गठबंधन के लिए धमकी है। अगर आप शांत नहीं बैठ सकते तो हम एक-एक कर सभी को ईडी के पास भेज देंगे। वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं।’

भारत न्याय यात्रा के दौरान 14 राज्यों को किया जाएगा कवर
बता दें कि राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के इंफाल से होगी और 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा। इस यात्रा के जरिए 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर किया जाएगा। कांग्रेस की तरफ से भारत न्याय यात्रा की घोषणा करने पर पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इसयात्रा का उद्देश्य सबके लिए न्याय है।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘इस यात्रा के दौरान मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र को कवर किया जाएगा।’

इससे पहले राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जिसमें कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया था। इस यात्रा में 130 दिन का समय लगा था। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »