असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा अपने एक पोस्ट को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि विवाद बढ़ने पर अब सीएम ने माफी मांग ली है। दरअसल हिमंता बिस्व सरमा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवद गीता का एक श्लोक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में श्लोक का अनुवाद गलत किया गया था। जिसके चलते असम सीएम का यह पोस्ट राजनीतिक विवाद में फंस गया।
असम सीएम ने मांगी माफी
असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा कि ‘मैं रुटीन तौर पर भगवद गीता का एक श्लोक हर सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करता हूं। अभी तक मैंने 668 श्लोक पोस्ट किए हैं। हाल ही में मेरी टीम एक सदस्य ने भगवद गीता के पृष्ठ 18 के श्लोक 44 का गलत अनुवाद कर दिया था। जैसे ही मैंने इसे नोटिस किया तो मैंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। अगर मेरे डिलीट पोस्ट से किसी को दुख पहुंचा तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।’