बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन सलमान की भतीजी आयत का भी जन्मदिन होता है, जो अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी हैं। इस मौके पर देर रात सलमान खान ने अपने परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी में सितारों के साथ सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इस दौरान पार्टी में भांजी आयत के साथ केक कटिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, लूलिया वंतूर के अलावा पार्टी बॉबी देओल समेत कई अन्य करीब लोग मौजूद रहें।
सोशल मीडिया फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाईगौरतलब है कि अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस द्वारा उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां मिल रही हें, जिसमें इंडस्ट्री के दिग्गजों से लेकर यंग स्टार्स का नाम भी शामिल हैं।