34.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024

भारत में अवैध तरीके से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल थे। उनके ऊपर अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया गया है

पुलिस ने बताया कि कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनका मुख्य मकसद अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करना था। इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने इसे एक तरह का हवाला लेनदेन करार दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी उन व्यक्तियों के जरिए पैसे ट्रांसफर करते थे, जो भारत से बांग्लादेश या इसके विपरित सीमा पार करते थे।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजतिलक रौशन ने कहा, ‘भारत आने के बाद वे फर्जी आधार कार्ड बनाते थे और इसके जरिए आरोपी बैंक में खाता खुलवाते थे। वे अपनी पहचान छिपाकर भारतीय नागरिक होने का दावा करते थे।’डीसीपी ने बताया कि कुछ आरोपियों को मुंबई तो अन्य को ठाणे और नवी मुंबई के अन्य इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा, ‘एक निश्चित राशि जमा होने के बाद वे कुछ लोगों के जरिए इन पैसों को बांग्लादेश ट्रांसफर करते थे। यदि कोई भारत आता था तो वे उसके माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते थे।

अबतक लाख से भी ज्यादा पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। हम अभी कुल राशि का खुलासा नहीं कर रहे हैं।’डीसीपी ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश में रहने वाले जरूरतमंदों के लिए पैसे ट्रांसफर करते थे। साथ ही भारत में अवैध तरीके से रहने वालों के लिए भी पैसे ट्रांसफर कर रहे थे, जो भारत से बंग्लादेश पैसे भेजने का काम करते थे।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »