विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/0 है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर हैं। मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा के खिलाफ पहली ही गेंद पर अपील की। हालांकि, अंपायर ने उनकी अपील को खारिज कर दिया। टीम इंडिया ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए हैं।