N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

मलयाली फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता विनोद थॉमस का निधन

मलयाली फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता विनोद थॉमस यहां पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 45 वर्ष के थे। पुलिस ने बताया कि होटल प्रबंधन ने उसे सूचना दी कि उसके परिसर में खड़ी एक कार में एक व्यक्ति पड़ा है। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने विनोद को उसकी कार के अंदर पाया। आवाज देने के बावजूद जब कार के गेट नहीं खुले तो उनकी कार का साइड का शीशा तोड़ दिया गया। इसके बाद उनको अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोग कई घंटों से लापता विनोद थॉमस की तलाश कर रहे थे। कथित तौर पर वह कार में बैठे पाये गये थे। उनकी मौत की खबर इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

हालांकि, विनोद थॉमस की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत का कारण कार में चल रहे एसी से निकली जहरीली गैस हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही की जा सकेगी। विनोद थॉमस के पोस्टमॉर्टम के बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कहा। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘उनके निधन के बारे में जानकर बहुत निराशा हुई। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। आशा है कि उन्हें बड़े नुकसान से निपटने के लिए आवश्यक शक्ति मिलेगी। आरआईपी विनोद थॉमस।’

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »