एशियाई खेलों का आज 10वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15 और नौवें दिन सात पदक मिले। आज भारत के कुल पदकों की संख्या 70 के पार जा सकती है।
अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने पुरुषों के कैनो डबल 1000 फाइनल में कांस्य पदक जीता है। यह भारत का दिन का पहला पदक है। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 61 हो गई है।