अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। जिल बाइडन फिलहाल हल्के लक्षणों का अनुभव कर रही हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। बताया जा रहा है कि वह डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में अपने घर पर रह रही हैं।
वहीं, प्रथम महिला के पॉजिटिव आने पर राष्ट्रपति जो बाइडन का भी कोविड-19 टेस्ट किया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति की नियमित जांच की जाएगी और लक्षणों के लिए उनकी निगरानी की जाएगी।