उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास करीब 10 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोग घायल होने की खबर है। दो वाहन अत्यधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन वाहनों में अभी यात्री फंसे हुए हैं।
सूचना पाकर मौके पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की पुलिस फोर्स पहुंच गई है। घायल यात्रियों को वाहनों से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। कई घायल यात्री सैफई रेफर किए गए हैं। यह हादसा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 77 पर हुआ। मौके पर वाहनों को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। सभी वाहन आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे।