राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ जाने से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है। लेकिन अब धीर-धीरे यमुना के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।