भारत में आज ईद-अल-अजहा यानी बकरीद की मनाई जाएगी। बकरीद के मद्देनजर देश के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक बयान में कहा कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी साथी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उल-अजहा प्रेम और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें मानवता के लिए त्याग और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस दिन हम सभी समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव फैलाने की दिशा में काम करने का संकल्प लें।