N/A
Total Visitor
38.8 C
Delhi
Tuesday, July 8, 2025

असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, एक की मौत पांच लाख लोग खतरे में

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, अबतक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं लगभग पांच लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया की गुरुवार तक करीबन 4.95 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान उदलगुड़ी जिले के तमुलपुर में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्यूडी) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट(जोरहाट) और दुबरी में अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। वहीं पुथिमारी(कामरूप), पगलागिया(नलबाड़ी) और मानस(बारपेटा) नदियां अपने लाल निशान से ऊपर बह रही है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अबतक 16 जिलें और अन्य चार संभाग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ की वजह से बजली संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 2.60 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

सात जिलों के 83 सुरक्षा केंद्रों में अबतक 14,000 लोगों को पहुंचाया गया है। अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, धुबरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है।बोंगईगांव और दीमा हसाओ में बारी बारिश के कारण भूस्खलन भी देखने को मिला। बाढ़ के कारण बारपेटा, सोनितपुर, दरांग, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, उदलगुरी, बोंगाईगांव, धेमाजी और डिब्रूगढ़ में सड़के, पुल और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »