N/A
Total Visitor
33.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

टोक्यो ओलंपिक की प्रतियोगिता: नई दिल्ली नेशनल मैराथन 2021 का आयोजन 7 मार्च को होगा

जापान में होने वाले टोक्यो ओलंपिक की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता ‘नई दिल्ली नेशनल मैराथन 2021’ का आयोजन दिल्ली में सात मार्च को होगा। इस आयोजन को भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) से मान्यता मिली है। रशपाल सिंह और ज्योति गावटे ने 2020 सीजन में क्रमशः दो घंटे 23 मिनट एवं 29 सेकेंड और दो घंटे 50 मिनट एवं 37 सेकेंड के साथ पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते थे।

एएफआई ने कहा कि, ”एजियास फेडरल जीवन बीमा नई दिल्ली नेशनल मैराथन 2021 को भारतीय एथलेटिक्स संघ से मान्यता मिला है और इसका आयोजन नई दिल्ली में सात मार्च को होगा।”

उन्होंने कहा कि इस मैराथन में पूर्ण मैराथन के एथलीटों के प्रदर्शन को टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में चयन/भागीदारी के लिए मान्य माना जाएगा, बशर्ते कि वे विश्व एथलेटिक्स द्वारा निर्धारित योग्यता हासिल करें। पुरुषों और महिलाओं के लिए टोक्यो ओलंपिक मैराथन क्वालीफाइंग समय क्रमशः दो घंटे 11 मिनट एवं 30 सेकेंड और दो घंटे 29 मिनट एवं 30 सेकेंड है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »