वाराणसी, 28 नवंबर 2024, गुरुवार। आदमपुर थाना क्षेत्र के बिजईपुरा कोनिया में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। गैस का रेगुलेटर लीक करने से आग लग गई, जिसमें चार महिलाओं समेत 7 लोग झुलस गए। पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा आदमपुरा के बिजईपुरा, कोनिया आम की बाड़ी निवासी सतोष पांडे के घर में हुआ। उनकी बेटी शिवानी की 28 नवंबर गुरुवार को शादी है। शादी में शामिल होने लड़की की मामी पिंकी मिश्रा इलाहाबाद से आई थीं। मनीषा मिश्रा जो कि लड़की की मौसी हैं वो लखनऊ से आई हैं। वहीं बाराबंकी से लड़की की मौसी सोनी मिश्रा भी शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंची थी।
आग लगने की घटना के बाद पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया और आग से झुलसे लोगों को कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड और बर्न बार्ड में सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी कोतवाली ईशान सोनी भी अस्पताल पहुंचे हैं। चिकित्सकों ने चार महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई है।