N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, नुकसान देख किसानों के छलके आंसू

मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह के पास शुक्रवार दोपहर को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन हवा के कारण आग बढ़ती ही जा रही थी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। कई घटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

बताया जा रहा है कि आग से करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई है। नुकसान को देखकर  किसानों के आंसू छलक पड़े। उनका कहना था कि कड़ी मेहनत के बाद गेंहू की फसल की थी, लेकिन आग ने सब बर्बाद कर दिया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। पीड़ित किसानों से सरकार से मुआवजे की मांग की है।

लोधीपुर में झोपड़ी में लगी आग, फसल भी जली 

बेवर के गांव लोधीपुर में शुक्रवार की दोपहर गांव स्थित एक मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने पास ही करीब डेढ़ बीघा खेत को भी चपेट में ले लिया। जिससे फसल भी जलकर राख हो गई।

गांव निवासी प्रेमचंद्र जाटव गांव में ही झोपड़ी डालकर गुजर बसर कर रहा है। दोपहर के समय किसी कारण से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक जानकारी हुई तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। प्रेमचंद्र ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने के प्रयास किए।

आग की लपटें गांव निवासी किसान बृजेश सिंह के खेत तक जा पहुंची। कुछ ही देर में करीब डेढ़ बीघा फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। सूचना मिलने के बाद लेखपाल ने गांव पहुंच कर क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार की।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »