N/A
Total Visitor
34.2 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

भारत विकास परिषद् का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन: स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प

फगवाड़ा, 23 दिसंबर 2024, सोमवार। भारत विकास परिषद् एक ऐसा संगठन है जो पिछले 62 वर्षों से देश के लिए काम कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य “स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत” की परिकल्पना को साकार करना है। इस संगठन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 एवं 29 दिसंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा पंजाब में आयोजित किया जाएगा।
इस अधिवेशन में देशभर से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा, जहां परिषद् के देशभर में फैले 10 क्षेत्रों की बीते 2 वर्षों के कार्यों की समीक्षा एवं भविष्य की दिशा तय की जाएगी। इस अवसर पर परिषद् के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी वर्षों के लिए देश के विकास से संबंधित नए आयामों एवं समाज परिवर्तन के पंचसूत्र पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल ने बताया कि संगठन देश भर में संस्कार और सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज में संस्कार की जरूरत सबसे अधिक है, और संगठन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।
इस अधिवेशन में देशभर से आये साढ़े 3 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता अपना विचार रखेंगे, और अधिवेशन में जो विचार उभरकर सामने आएंगे उसपर चिंतन मनन कर देशभर में लागू किया जाएगा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »