महाकुंभ नगर, 27 फरवरी 2025:
महाकुंभ 2025 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छता के क्षेत्र में तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने आज इन उपलब्धियों के सर्टिफिकेट प्राप्त किए।
गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर 360 लोगों ने सामूहिक सफाई अभियान चलाया, जिससे गंगा सफाई का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित हुआ।
महाकुंभ के दौरान आयोजित हैंड पेंटिंग कार्यक्रम में 10,102 लोगों ने भाग लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 7,660 लोगों के नाम था।
सफाई अभियान के अंतर्गत 19,000 लोगों ने एक साथ झाड़ू लगाकर एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 10,000 लोगों के नाम था।